Abstract
हिंदी साहित्य केवल आध्यात्मिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहा। भारतीय ज्ञान परंपरा यदि विचार धारा है, तो हिंदी साहित्य वह विशाल जलाशय है जिसमें यह धारा निरंतर बहती और संचित होती रही है। हिंदी साहित्य ने अतीत के शास्त्रीय ज्ञान को केवल सुरक्षित ही नहीं रखा, बल्कि उसे युगानुकूल बनाकर समाज के लिए व्यावहारिक और प्रासंगिक भी बनाए रखा है। हिंदी साहित्य ने भारतीय ज्ञान के मूल तत्वों में अद्वैत चेतना, लोकमंगल, प्राकृतिक सहअस्तित्व, वैज्ञानिक प्रेक्षण और सामाजिक समानता समाहित है।