सूक्ष्म वित्त और महिलाओं की निर्णय-निर्धारण क्षमता: पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) जिले से एक अनुभवजन्य अध्ययन

Author:
  • नसनगेन्द्र किशोर समाड
    नगेन्द्र किशोर समाड

Abstract
भारत में महिला सशक्तिकरण का प्रश्न केवल आय वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की घरेलू, सामाजिक और आर्थिक निर्णय-निर्धारण क्षमता से गहराई से जुड़ा हुआ है। विशेषकर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में महिलाएँ आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद निर्णय-निर्धारण प्रक्रिया से हाशिये पर रही हैं। इस संदर्भ में सूक्ष्म वित्त (Microfinance) एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप में उभरा है, जिसने महिलाओं को न केवल वित्तीय संसाधनों तक पहुँच प्रदान की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास, सामाजिक स्थिति और निर्णय-निर्धारण क्षमता को भी सुदृढ़ किया है। प्रस्तुत अध्ययन पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले की आर्थिक रूप से कमजोर एवं आदिवासी महिलाओं पर केंद्रित है और यह विश्लेषण करता है कि सूक्ष्म वित्त, विशेषकर स्वयं सहायता समूह (SHG) आधारित मॉडल, महिलाओं की पारिवारिक एवं आर्थिक निर्णय-निर्धारण क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करता है। अध्ययन प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों प्रकार के आँकड़ों पर आधारित है। प्राथमिक आँकड़े 300 महिला SHG सदस्यों से संरचित प्रश्नावली के माध्यम से एकत्र किए गए, जबकि द्वितीयक आँकड़े NABARD, JSLPS, Census of India तथा RBI रिपोर्ट्स से प्राप्त...